माँ: मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा”

“किस मुख से गुणगान करूँ,
कितना तुम पर अभिमान करूँ।”
- ‘माँ’ शब्द मात्र तीन अक्षरों का है, लेकिन इसमें संपूर्ण ब्रह्मांड की ममता, त्याग और प्रेम समाया हुआ है। माँ भगवान का वह रूप है, जो हमारे जीवन में साक्षात दिखाई देता है। वह बिना किसी स्वार्थ के हमें अपना सारा प्रेम और समय देती है।
- मेरी माँ का नाम श्रीमती उषा है। उनकी उम्र लगभग चालीस वर्ष है। वे एक शिक्षित, समझदार और सुसंस्कारी महिला हैं। उनका स्वभाव बहुत ही मधुर है और वे सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करती हैं। वे बहुत सुंदर हैं। उनका गोरा रंग और लंबे घने बाल उनकी सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं। वे प्रायः साड़ी पहनती हैं और पूरे घर को अच्छे से संभालती हैं।
माँ अच्छी बातें भी सिखाती हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाती।”
- वे प्रत्येक कार्य समय पर करती हैं और हमें भी समय का महत्व समझाती हैं। वे हमारी हर छोटी-बड़ी ज़रूरत का ध्यान रखती हैं। सुबह वे हमें प्यार से जगाती हैं, स्कूल के लिए तैयार करती हैं, और फिर पूरे परिवार के लिए पौष्टिक नाश्ता बनाती हैं। उन्हें साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रहता है, इसलिए हमारा घर हमेशा सुंदर और स्वच्छ रहता है। Mother’s Day Special Essay in Hindi”
- वे स्वभाव से बहुत दयालु तथा विनम्र हैं। वे एक धार्मिक विचारों वाली महिला हैं। वे नित्य प्रतिदिन भगवान की पूजा करती हैं। उन्हें स्वेटर बुनना, कपड़े सीना, स्वादिष्ट भोजन बनाना, कार चलाना आदि सब कार्य आते हैं। उन्हें संगीत सुनने व चित्रकारी करने का भी बहुत शौक है। उन्हें पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। वे दादा जी और दादी माँ की भी बहुत सेवा करती हैं। यही कारण है कि सभी उनसे प्रसन्न रहते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं।
“माँ हमें प्यार से जगाती,
माँ हमें हाथों से खिलाती।
माँ अच्छी बातें भी सिखाती,
हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाती।”
माँ मुझे प्रतिदिन स्कूल बस तक छोड़ने और वापस लेने जाती हैं। दोपहर का भोजन वे हमारे साथ करती हैं। वे हमारे गृहकार्य (होमवर्क) में भी मदद करती हैं और किसी भी कठिन विषय को इतने सरल तरीके से समझाती हैं कि वह हमें तुरंत याद हो जाता है।
मेरी माँ बहुत सी कलाओं में निपुण हैं। उन्हें स्वेटर बुनना, कपड़े सिलना, स्वादिष्ट खाना बनाना, कार चलाना, संगीत सुनना, चित्रकारी करना और पुस्तकें पढ़ना बहुत पसंद है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला हैं।
वे धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। प्रतिदिन भगवान की पूजा करती हैं और हमें भी अच्छे संस्कार देती हैं। वे दादा जी और दादी माँ की भी बहुत सेवा करती हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य उन्हें बहुत सम्मान और स्नेह देते हैं।
निष्कर्ष
- मेरी माँ मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। वे हर दिन अपने कार्यों और प्रेम से हमें जीने की सही दिशा दिखाती हैं। उनका त्याग, प्रेम और स्नेह अमूल्य है। सच में, माँ ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार है।
- हमें माँ की सेवा और सम्मान जीवन भर करते रहना चाहिए।